{"_id":"5b5f78524f1c1b4e748b7f85","slug":"121532983378-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबकर किसान के इकलौते बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में डूबकर किसान के इकलौते बेटे की मौत
Updated Tue, 31 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मूंढापांडे थानाक्षेत्र में सोमवार दोपहर तालाब में डूबकर किसान के इकलौते बेटे की मौत हो गई। गांव के अन्य बच्चों के साथ छात्र तालाब में नहाने गया था। बेटे की मौत की खबर से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
लाला टीकर गांव में किसान राजपाल का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी कमला और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। जबकि चौदह वर्षीय बेटा महेंद्र सिंह था। वह गांव में ही आठवीं कक्षा में पढ़ता था। सोमवार दोपहर दो बजे महेंद्र गांव के अन्य बच्चों के साथ गांव के बाहर तालाब में नहाने गया था। इस दौरान वह गहरी खाई में पहुंच गया और डूब गया। अन्य बच्चे शोर मचाते हुए गांव में पहुंचे और उन्होंने महेंद्र के डूबने की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण और महेेंद्र के परिजन मौके पर पहुंच गए। लोगों ने महेंद्र को बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी। काफी तलाश के बाद ग्रामीणों ने महेंद्र को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। छात्र की लाश मिलने के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए।