फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   भाजपा फिर से लगाएगी गांव-गांव चौपाल

भाजपा फिर से लगाएगी गांव-गांव चौपाल

Thu, 07 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
भाजपा फिर से लगाएगी गांव-गांव चौपाल
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि हमें ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल कार्यक्रम आयोजित करने होंगे। पिछले महीने लगाई गईं चौपाल अच्छा संदेश देने वाली रही हैं। इनमें लोगों को सरकार की कल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी जाएगी। वह बुधवार दोपहर दिल्ली रोड स्थित होटल में बूथ अभियान एवं क्षेत्रीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि ग्राम प्रधानों से अच्छे संबंध रखकर हम ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को योजनाओं की जानकारी दे सकेंगे। सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी का रुपया लोगों तक सीध पहुंच रहा है। इस वजह से ग्रामीण सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के मोहताज नहीं रह गए हैं। कांग्रेस ने जल कल्याण के नाम पर कुछ नहीं किया था। यही कारण है कि अब जनता में कांग्रेस का जनाधार तक नहीं है। चुनाव नजदीक आने पर मंदिर के विरोधी ही मंदिरों में जाकर पूजा करने का नाटक करने लगते हैं। वह एकाएक भाजपा के संस्कार मानकर लोगों तक पहुंचने लगते हैं। इस नाटक को अब जनता समझ चुकी है। भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान सुरक्षित है। उन्होेंने कहा कि भाजपा का मुकाबला करने के लिए अब सभी विरोधी गठबंधन कर बैठे हैं। ऐसा होने से सभी राजनीतिक पार्टियां समाप्त हो जाएंगी। ये नेता साजिश के तहत चुनाव के समय जनता को भड़काकर अपना बताते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि सही वोट बनवाने और फर्जी वोट कटवाने को तीन लाख कार्यकर्ता प्रदेश में काम कर रहे हैं। तीस जून तक यह काम पूरा होना है। एक से 11 अगस्त तक बूथ मतदाता सूची जारी की जाएगी। उसके बाद 31 अक्तूबर तक वोट बनवाने का काम चलेगा। चार जनवरी 2019 को फाइनल मतदाता सूची जारी की जाएगी। सांसद अपनी विधानसभा में पांच - पांच लोगों की सूची बनाए और उनसे संपर्क करें। सात से 15 जून तक बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में वेस्ट यूपी के प्रभारी अश्वनी त्यागी, मंत्री भूपेंद्र सिंह, गुलाब देवी, सांसद कांता कर्दम, शहर विधायक रितेश गुप्ता, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, एमएलसी विजय बहादुर सिंह, मंत्री चेतन चौहान, बलदेव सिंह औलख, सूर्य प्रकाश पाल, चंद्रमोहन के अलावा पश्चिमी यूपी के सभी सांसद, विधायक, जिला व महानगर अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed