{"_id":"5ae3885e4f1c1b54098b6d89","slug":"121524861022-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रात में होगा सिल्ट का उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रात में होगा सिल्ट का उठान
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
नगर निगम ने लोगों की परेशानी को देखते हुए अब नालों से निकले कीचड़ का उठान रात में कराने का निर्णय लिया है। शनिवार से रोजाना रात में दस बजे से दो बजे तक कीचड़ और कचरे का उठान कराया जाएगा।
नालों की सफाई के बाद कीचड़ और कचरा सड़कों के किनारे डाला जा रहा है। इसको सूखने के बाद चार-पांच दिन में नगर निगम की टीम उठवाकर फेंकती हैं। दिन में कचरा व कीचड़ उठने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज हवा में कीचड़ की धूल दूर तक उठती है। यह धूल सड़कों पर उड़ती चलती है। इनके कारण राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कीचड़ उठाने के लिए लगी जीसीबी और ट्रैक्टर-ट्रालियों के कारण लंबा जाम लग जाता है।
उप नगर आयुक्त जगदीश यादव ने बताया कि अब कीचड़ और कचरे का उठान रात में कराया जाएगा। इससे न तो सड़कों पर जाम लगेगा और न ही लोगों को उड़ती धूल से परेशानी झेलनी होगी। यदि उठान में देरी होती है तो निगम किराए पर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर लगवाएगा। लोगोें को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।