{"_id":"5adf95b64f1c1be2798b609b","slug":"121524602294-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में शौच बुराई है, इसको उखाड़ फेंको","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शौच बुराई है, इसको उखाड़ फेंको
Updated Wed, 25 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि खुले में शौच की प्रथा समाज के लिए सबसे बड़ा अभिशाप है। सभी को मिलकर इसको खत्म करना होगा। वह राष्ट्रीय पंचायतराज दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर ओडीएफ में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 292 ग्राम प्रधानों और निवर्तमान सीडीओ को सम्मानित किया गया।
भूपेंद्र सिंह ने कहा कि शासन की उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला, जनधन, जीवन ज्योति व सुरक्षा बीमा योजना के तहत सौ फीसदी संतृप्त किया जाना है। हर हाल में प्रदेश को ओडीएफ करना है। संभल के सांसद सतपाल सैनी ने कहा कि सरकार लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को कृत संकल्प है। समाज के सभी लोगों का दायित्व है कि ओडीएफ अभियान में अपना सहयोग करें। कमिश्नर राजेश कुमार सिंह ने कहा कि 63 वां संविधान संशोधन 24 अप्रैल 92 को अस्तित्व में आया था। इसके बाद से ही पंचायतों को ताकत मिली है। डीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान अपने यहां सरकार के मुखिया हैं। डीपीआरओ राजेश कुमार सिंह ने कहा कि जिले को एक माह में ओडीएफ कर लिया जाएगा। स्वच्छता अभियान और ओडीएफ में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए निवर्तमान सीडीओ सी. इंदुमति को पंचराज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सम्मानित किया। इस मौके पर वर्तमान सीडीओ मृदुल चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा व जिले के पांच सौ ग्राम प्रधान मौजूद रहे।