{"_id":"68a787851dfa852c450e7eb1","slug":"120-lakh-duped-in-the-name-of-job-in-saudi-arabia-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-110732-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सऊदी अरब में नौकरी के नाम पर 1.20 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सऊदी अरब में नौकरी के नाम पर 1.20 लाख ठगे
Fri, 22 Aug 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। एक गांव निवासी युवक को सऊदी अरब में जेसीबी चालक की नौकरी दिलाने का नाम पर ट्रैवल एजेंट ने 1.20 लाख रुपये की ठगी कर ली।
गांव अब्दुल्लापुर लेदा निवासी मोहम्मद आलम ने बृहस्पतिवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसने अपने पुत्र जुनैद को जेसीबी चालक की नौकरी पर भेजने के लिए गांव फौलादपुर निवासी ट्रैवल एजेंट से बातचीत की। उसने वहां भेजने के लिए उसे 1.20 लाख की मांग की जिस पर उसने उसे 70000 नगद और 50 हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। उसने 27 मई 2025 को उसके बेटे जुनैद को सऊदी अरब भेज दिया लेकिन वहां पर जुनैद को जेसीबी चालक की बजाय बेलदारी का काम दिया गया।
मोहम्मद आलम के अनुसार 16 जुलाई को उसका बेटा सऊदी अरब से वापस आ गया। दिए वापस मांगने पर उसने सिर्फ 40 हजार रुपये उसने जुनैद के खाते में ट्रांसफर किये। शेष 80 हजार मांगने पर उसने 20 अगस्त का वायदा किया था लेकिन वायदे के अनुसार उसने पैसे नहीं दिए गाली गलौज की और दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। मोहम्मद आलम ने पुलिस से आरोपी ट्रैवल एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।