फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   120 Bangladeshis of Moradabad division will become Indians, 450 applied for citizenship

UP: मुरादाबाद मंडल के 120 बांग्लादेशी बनेंगे भारतीय, बीजेपी सरकार से रामपुर के 450 शरणार्थियों ने किया अनुरोध

Sun, 04 Aug 2024 01:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 04 Aug 2024 01:27 PM IST
सार

मुरादाबाद मंडल के 120 बांग्लादेशी शरणार्थियों को जल्द भारतीय नागरिकता दे दी जाएगी। रामपुर जिले में रहने वाले 450 शरणार्थियों ने इसके लिए आवेदन किया है। अब गृहमंत्रालय इसकी जांच करवा रही है। 

विज्ञापन
120 Bangladeshis of Moradabad division will become Indians, 450 applied for citizenship
सीएए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद मंडल के 120 बांग्लादेशी शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दी जाएगी। ये सभी रामपुर में रह रहे हैं। इनके आवेदन फॉर्म की जांच के बाद प्रस्ताव गृह मंत्रालय भेज दिया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से कार्यवाही पूरी होने के बाद शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता के प्रमाणपत्र जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के तहत बांग्लादेशी शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने के लिए प्रक्रिया चल रही है। रामपुर जिले के बिलासपुर में रह रहे 450 बांग्लादेशी शरणार्थियों ने भारतीय नागरिकता के लिए सीएए वेब पोर्टल पर आवेदन किया है।
विज्ञापन


वहीं मंडल के अन्य जिलों अमरोहा, संभल, बिजनौर और मुरादाबाद से एक भी आवेदन नहीं हुआ। आवेदन फॉर्म की जांच जिला स्तरीय समिति के नामित अधिकारी व डाक प्रवर अधीक्षक अमित दत्त के द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब तक 120 बांग्लादेशी शरणार्थियों के फाॅर्म की जांच पूरी हो चुकी है और इन्हें गृह मंत्रालय भेज दिया गया है। अन्य आवेदकों के फाॅर्म की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। कागजों का सत्यापन ऑनलाइन किया जा रहा है। सही आवेदकों का प्रस्ताव गृह मंत्रालय भेज दिया जाएगा। 

इन्हें मिलेगी भारतीय नागरिकता
31 दिसंबर 2014 को या इससे पहले पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, फारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता दी जाएगी। इन देशों के लोग ही नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन
सीएए के तहत शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता के लिए http://indiancitizenshiponline.nic.in/ पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस दौरान आवेदकों को बताना होगा कि वह भारत कब आए। भारतीय नागरिकता के लिए नौ दस्तावेज साबित करेंगे कि आवेदक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के नागरिक हैं। 20 दस्तावेज बताएंगे कि आवेदक किस तारीख को भारत आए थे।

भारतीय नागरिकता के लिए आवेदकों के दस्तावेज को प्रमाणित करने का काम चल रहा है। जिन आवेदकों के कागज सही मिले रहे हैं, उनके फाॅर्म को गृह मंत्रालय भेजा जा रहा है। -अमित दत्त, डाक प्रवर अधीक्षक व सीएए के जिला स्तरीय समिति के नामित अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed