फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   12 thousand election workers will counduct panchayat election

12 हजार कर्मी कराएंगे पंचायत चुनाव, निर्वाचन आयोग के पोर्टल से ऑनलाइन लगेगी ड्यूटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
12 thousand election workers will counduct panchayat election
मुरादाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। तिथियों की घोषणा होने के बाद से निर्वाचन विभाग चुनाव संपन्न कराने के लिए रोजाना तैयारियों में जुटा है। जिले में पंचायत चुनाव कराने के लिए इस बार 12 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा रिजर्व स्टाफ रखा जाएगा। निर्वाचन विभाग का सॉफ्टवेयर खुद ही पोलिंग पार्टियों का गठन करेगा, जिसमें बदलाव संभव नहीं होगा। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एक ब्लॉक के निवासी की ड्यूटी दूसरे ब्लॉक क्षेत्र में लगाई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन ने बताया कि इस बार सभी सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों के नाम की सूची निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। इस सूची में अधिकारी की श्रेणी, उनका वेतन स्केल आदि सब जानकारी उपलब्ध है। एक पोलिंग पार्टी में चार सदस्य होते हैं। इनमें एक पीठासीन अधिकारी, दो मतदान अधिकारी और एक सहायक होता है। पोर्टल पर अपलोड अधिकारी की ग्रेड वार सूची के हिसाब से आयोग का सॉफ्टवेयर पोलिंग पार्टी बना देगा और उसे ब्लॉकवार बूथ भी आवंटित कर देगा। सीडीओ ने बताया कि आयोग द्वारा बनाई गई पोलिंग पार्टियों को अपलोड करके संबंधित कर्मचारियों को ड्यूटी भिजवा दी जाएगी। रिर्जव ड़्यूटी भी आयोग के पोर्टल से ही बनेंगी।
विज्ञापन

जिले में 2437 बूथ होंगे। इसके अलावा 20 प्रतिशत रिर्जव स्टॉफ रखा जाएगा। इस हिसाब से जिले में मतदान के लिए 11,588 कर्मचारियों की जरूरत होगी। हमारे पास 16 हजार कर्मियों की उपलब्धता है। इसलिए चुनाव के लिए जिले में पर्याप्त कर्मचारी हैं। ड्यूटी में किसी तरह की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आनंद वर्धन, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed