फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   12 people injured in truck-canter collision, three critical

Moradabad News: ट्रक और केंटर की भिड़ंत में 12 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
12 people injured in truck-canter collision, three critical
बिलारी। बिलारी-सिरसी रोड पर सोनकपुर गांव के निकट रविवार दोपहर ट्रक और केंटर की भिड़ंत में केंटर सवार 12 ग्रामीण घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसमें तीन ग्रामीणों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर बिलारी सीएचसी में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

बिलारी के ग्वालखेड़ा गांव निवासी किसान नेता अलीशेर के सगे फुफेरे भाई हाजी शौकत अली का संभल जिले थाना असमोली अंतर्गत गुमसानी गांव में इंतकाल हो गया था। रविवार सुबह अलीशेर अपने परिवार और मोहल्ले के लोगों के साथ सद्दाम हुसैन के केंटर से दफन में शामिल होने गुमसानी गांव गए थे। दफन के बाद वहां से वापस गांव आते रहे थे।
विज्ञापन

तभी बिलारी-सिरसी रोड पर सोनकपुर गांव के निकट उसके आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अपने आगे आई बाइक को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाकर ट्रक की गति धीमी कर दी। इसी दौरान केंटर का अगला हिस्सा ट्रक में जा घुसा। झटका इतना तेज था कि केंटर में पीछे बैठी महिलाएं और पुरुष एक-दूसरे के ऊपर गिरकर चोटिल हो गए। केंटर के केबिन में बैठे बब्बन (65), शरीफ (60) और केंटर चालक सद्दाम (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बिलारी सिरसी रोड पर भीड़ जमा हो गई। वहीं यातायात प्रभावित होने से गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थाना सोनकपुर प्रभारी दीपक कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने घायलों को अलग-अलग वाहनों से उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने हालत रूप से घायल बब्बन, शरीफ और सद्दाम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वहीं बिलारी सीएचसी में अलीशेर (50), अलीशेर की पत्नी रुखसाना (48), बड़ी बेटी शादाब जहां (20), छोटी बेटी सना (18), ग्वालखेड़ा निवासी मुनव्वर हुसैन (62), वहीदन (60), शकीला (50), भूरी (58), फुरकान (50) का इलाज चल रहा है। केंटर में सवार पांच अन्य घायलों को मामूली चोटें लगने पर उन्हें प्राथमिक उपचार देकर सीएचसी से तत्काल घर भेज दिया गया। थाना सोनकपुर पुलिस ने भी सीएचसी बिलारी पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed