फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   12 dead in accidents in rampur sambhal and moradabad

हादसों में 12 ने जान गंवाई, संभल के छह, रामपुर के चार और ठाकुरद्वारा में दो की मौत

Sat, 09 Mar 2019 10:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर/संभल/मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर/संभल/मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 09 Mar 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
12 dead in accidents in rampur sambhal and moradabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

शनिवार राहगीरों की जिंदगी के लिए काला साबित हुआ। हादसों में मासूम और महिला समेत 12 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में संभल के 6, रामपुर में चार और ठाकुरद्वारा में दो ने जान गंवाई। मौतों से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


रामपुर में अज्ञात वाहन ने स्कूटी पर सवार शाहबाद के मोहल्ला दीवान निवासी राहुल शर्मा और हिम्मतपुर निवासी लाल सिंह की मौत अज्ञात वाहन से कुचलकर हो गई। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। रामपुर के ही स्वार क्षेत्र में मुर्गा विक्रेता सुलेमान को बाजपुर की दिशा से आ रहे तेजरफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई। शाहबाद में अस्सी साल के छोटेलाल की हादसे में जान चली गई। 
विज्ञापन


संभल के बहजोई में ईदगाह के निकट बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल जरीना (46) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गांव रतनपुर में दूध से भरे वाहन ने तीन साल के ललित को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक वाहन को पुलिस के सामने से भगा ले गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चंदौसी बेरनी मार्ग पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदौसी में आसफपुर-चंदौसी मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत में हाफिज रफेदीन (55) और बीएससी के छात्र दीपक (20) की मौत हो गई। ठाकुरद्वारा में कमालपुरी डिलारी मार्ग पर बाइक और साइकिल की टक्कर में किसान नईम अहमद (60) की मौत हो गई। चंदौसी क्षेत्र में ही शादी समारोह में जा रहे आकाश (20) और जागन सिंह (45) ने हादसे में जान गंवा दी। 


ठाकुरद्वारा में कमालपुरी डिलारी मार्ग पर बाइक और साइकिल की टक्कर में किसान नईम अहमद (60) की मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। ठाकुरद्वारा नगर के मोहल्ला कुरैशियान वार्ड 25 निवासी नईम अहमद (60) पुत्र अब्दुल रहीम शनिवार को दोपहर दो बजे साइकिल से खेत पर जा रहे थे। यहीं के मोहल्ला जाटवान निवासी चेतराम (30) तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed