फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   40 फीट ऊंचा बनेगा अंबेडकर का स्मारक

40 फीट ऊंचा बनेगा अंबेडकर का स्मारक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
40 फीट ऊंचा बनेगा अंबेडकर का स्मारक
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित आंबेडकर पार्क में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का भव्य स्मारक बनेगा। चालीस फीट ऊंचे इस स्मारक को बनाने में 25 लाख रुपये का खर्चा आएगा। शुक्रवार को मेयर विनोद अग्रवाल पार्क में पहुंचे। उन्होंने पहले से स्थापित प्रतिमा और बनावट का जायजा लेने के बाद नये स्मारक का ले आउट सामने रखा। उनका कहना था कि अंबेडकर जयंती के दूसरे दिन ही नये स्मारक के निर्माण शुरू कराने की योजना है।
पंद्रह साल पहले तत्कालीन मेयर बीना अग्रवाल ने सिविल लाइंस पर आंबेडकर पार्क का निर्माण कराया था। इसके बाद मेयर संदीप अग्रवाल ने जीर्णोद्धार के काम कराए। अब इस पार्क में बनी बाबा साहेब की प्रतिमा की जगह ज्यादा भव्य प्रतिमा लगाने की प्लानिंग है। ले आउट में स्मारक के साथ पार्क के सौंदर्यीकरण पर भी काम होगा। आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को है। मेयर के मुताबिक इससे पहले मूर्ति हटाना उचित नहीं है। जयंती मनाने के बाद ही पार्क में निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे। साथ ही, पुरानी प्रतिमा को दूसरी जगह शिफ्ट करने से पहले समाज के लोगों से रायशुमारी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

00
पार्क में जीर्णोद्धार का ले आउट तैयार हो चुका है। चालीस फीट ऊंचा स्मारक बनाया जाएगा। अगर सुझाव आते हैं तो उसी अनुसार अभी बदलाव भी करने की गुंजाइश है। - विनोद अग्रवाल, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed