{"_id":"5c4a26b6bdec2273ad00b396","slug":"11548363446-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए गाइड लाइन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए गाइड लाइन जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं शांतिपूर्ण और नकल विहीन कराने के लिए गुरुवार को शासन से गाइड लाइन जारी हो गई। 25 से 27 जनवरी के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परीक्षा तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से जिलेवार समीक्षा करेंगे।
विशेष सचिव चंद्र विजय सिंह ने गुरुवार को जारी आदेश में कहा कि शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। परीक्षा सेंटरों और परीक्षार्थियों की संख्या के सापेक्ष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। अपर शिक्षा निदेशक, संयुक्त शिक्षा निदेशक, सचिव शिक्षा निदेशक के साथ राज्य स्तर पर वाट्सअप ग्रुप बनाया जाएगा। इसी तरह जिला विद्यालय निरीक्षक जिले में सचल दस्ते, प्रभारी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैट्रिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों का भी सोशल मीडिया ग्रुप बनाया जाएगा। ग्रुप से परीक्षा संबंधी सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाएगा।
विशेष सचिव ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों का एक ग्रुप तैयार किया जाएगा, ताकि परीक्षा के दौरान शिक्षकों के के कार्य बहिष्कार की स्थिति में परीक्षाएं संपादित कराई जा सकें। संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों तक वाहन पहुंचने की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएं। केंद्र के आसपास कोचिंग सेंटरों पर निगरानी रखी जाएगी और फोटो स्टेट की दुकानें बंद रखी जाएंगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्कूल में आवासीय परिसर हैं तो परीक्षा के मद्देनजर उसे खाली करवाया जाएगा।