{"_id":"5be74009bdec2269377f7e7d","slug":"11541881865-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 तक नामांकन, नहीं होगी आधार की बाध्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 तक नामांकन, नहीं होगी आधार की बाध्यता
Updated Sun, 11 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र एवं छात्राओं को दोहरी राहत दी है। बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की तिथि बढ़ाकर 22 नवंबर कर दी है। पहले यह तिथि पांच नवंबर थी। 22 नवंबर के बाद विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण होगा। वहीं, पंजीकरण के लिए आधार कार्ड नंबर की बाध्यता नहीं होगी। इससे छात्रों और स्कूलों ने राहत की सांस ली है।
सीबीएसई के सर्कुलर के मुताबिक 22 नवंबर तक नामांकन करने पर कोई विलंब शुल्क नहीं लगेगा। 23 से 30 नवंबर तक नामांकन करने पर प्रति छात्र 1000 रुपये विलंब शुल्क जमा करना होगा। एक दिसंबर से सात दिसंबर तक नामांकन करने पर दो हजार रुपये और आठ दिसंबर से 14 दिंसबर तक नामांकन में प्रति छात्र पांच हजार जमा करने होंगे। सीबीएसई ने स्कूल प्रबंधकों से कहा कि नामांकन पत्रों में छात्र का नाम, पता एवं उम्र के साथ अन्य जानकारियां की सही तरीके से जांच कर लें। बोर्ड ने कहा कि नामांकन के लिए आधार कार्ड नंबर की बाध्यता नहीं होगी। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष सीरीन संत ने बताया कि बोर्ड की राहत से छात्रों के साथ स्कूलों को राहत मिली है। कई छात्र अभी पंजीकरण नहीं करा पाए हैं।
शुल्क भी हुआ निर्धारित
बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के हिसाब से फीस निर्धारित कर दी है। ऑल इंडिया स्कीम के तहत 10वीं और 12वीं के छात्र को पांच विषयों के शुल्क के रूप में 750 रुपये देने होंगे। अतिरिक्त एक विषय लेने पर 150 रुपये अधिक देने होगा। 12वीं के छात्रों को 750 रुपये देने होंगे।