फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   भोले के जयघोषों से गूंज उठे शिवालय

भोले के जयघोषों से गूंज उठे शिवालय

Tue, 31 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
भोले के जयघोषों से गूंज उठे शिवालय
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह को बारिश होने के बावजूद मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ की दूध, दही, बिल्वपत्र, धतूरा और शहद से पूजा अर्चना की। हरिद्वार और ब्रजघाट से गंगाजल लेकर आए शिवभक्तों के बेड़ों ने जलाभिषेक कर पुण्य कमाया। भोले बाबा के जयघोषों से शिवालय गूंज उठे। देर रात तक मंदिरों में दीपक जलाने के लिए श्रद्धालु पहुंचते रहे। भक्तों ने सोमवार का व्रत रखा और शाम को भगवान शिव को भोग लगाने के बाद ही भोजन ग्रहण किया। मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन भी चौकन्ना रहा।

चौरासी घंटा मंदिर :-
तड़के चार बजे से ही जलाभिषेक के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने प्रेम पूर्वक भगवान शिव की आराधना की। यह सिलसिला दोपहर एक बजे तक बना रहा। मंदिर के गर्भगृह में शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ-साथ बाहर भगवान शिव की प्रतिमा पर भी विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। महाआरती का आयोजन हिंदू मंडल किसरोल ने किया, जिसमें विश्व शांति की कामना की गई। मुख्य यजमान अजय त्रिवेदी व सुधीर शर्मा रहे।
विज्ञापन


झारखंडी मंदिर
सुबह चार बजे से कांवड़, डाक कांवड़ और झोली में जल (गले में कैन) लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। दिनभर में करीब सौ कांवड़ चढ़ाई गई हैं। मंदिर पर दीपक जलाने की मान्यता है। महंत भोलेनाथ योगीराज ने बताया कि 17 जुलाई आषाढ़ शुक्ल पंचमी को भंडारा होने के बाद दीपक जलाना शुरू हो गया है, जो सावन की पूर्णिमा तक चलेगा। सावन के माह में झारखंडी बाबा के 40 दिन के दीपक जलाए जाते हैं। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दीपक जलाकर मनौती मांगी गई। रात दस बजे तक शिवभक्तों का तांता लगा रहा। सुबह साढ़े चार बजे मंदिर के पट खुल गए थे और रात 12 बजे तक दर्शनार्थी आए। इसके बाद शयन आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचीन शिव मंदिर झांझनपुर :-
सुबह में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और शाम को भगवान शिव की आरती की गई। मंदिर के पुजारी पंडित केदारनाथ मिश्र ने विधि विधान से शिव पूजन कराया। हरिद्वार और गढ़मुक्तेश्वर से कांवड़ लेकर आए श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
इसके अलावा हिमगिरी स्थित अर्धनारीश्वर मंदिर, आशियाना स्थित ढाब वाला मंदिर, खुशहालपुर स्थित ऋणमुक्तेश्वर मंदिर, रामगंगा विहार स्थित शिव शक्ति मंदिर, आवास विकास कालोनी स्थित सत्य श्री शिव मंदिर, रेलवे हरथला कालोनी स्थित मनोकामना मंदिर, कानून गोयान में हाथी वाला मंदिर, लोकोशेड स्थित शिव शक्ति लोक मंदिर के अलावा महानगर के सभी मंदिरों में जलाभिषेक और पूजन किया गया।


मंदिरों में महिलाओं ने पूजा कर शिव की आराधना की। दोपहर में कीर्तन करके शिव की महिमा का गुणगान किया। शिव महापुराण भी पढ़ा गया। मंदिरों को फूलों के अलावा लाइटों से सजाया गया था। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed