{"_id":"5b47bd764f1c1b02278b6109","slug":"11531428214-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हिस्से में बंटी मालगाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हिस्से में बंटी मालगाड़ियां
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में गुरुवार को दो जगह मालगाड़ी कपलिंग टूटने की वजह से दो हिस्से में बंट गई। गनीमत रही कि मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से नहीं उतरे। कपलिंग लगाने के बाद मालगाड़ी रवाना की गई। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाया।
मुरादाबाद रेल मंडल के हबीबवाला के पास से गुरुवार सुबह सात बजकर 27 मिनट पर मालगाड़ी गुजर रही थी। अचानक कपलिंग टूटने की वजह से मालगाड़ी के डिब्बे दो हिस्सों में बंट गए। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोक दी। इसके बाद रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। कपलिंग जोड़ने के बाद मालगाड़ी आगे के लिए रवाना की गई। इसके बाद पुरैनी के पास आठ बजकर 35 मिनट पर दोबारा कपलिंग टूट गई। जिसकी वजह से अलीगढ़ से देहरादून जा रही लिंक एक्सप्रेस ट्रेन बीच में ही रोक दी गई। दोपहर दो बजकर बीस मिनट पर मालगाड़ी रवाना करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
अवध असम एक्सप्रेस के इंजन में आई खराबी
मुरादाबाद। गाजियाबाद के पास गुरुवार को अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में खराब आ गई। जिस कारण ट्रेन खड़ी हो गई। चालक ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम में देने के साथ ही इंजन स्टार्ट करने का प्रयास किया। लेकिन स्टार्ट नहीं हो पाया। इसके बाद तकनीकी टीम मौके पर पहुंची इंजन ठीक किया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई।