{"_id":"5b47bd744f1c1bb6248b5ec8","slug":"11531428212-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे से टकराई बाइक, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे से टकराई बाइक, मासूम की मौत
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मझोला में जीरो प्वाइंट के पास एक वाहन की टक्कर से बाइक खंभे से जा भिड़ी। बाइक पर सवार मासूम की हादसे में मौत हो गई, उसके माता-पिता जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मूंढापांडे थानाक्षेत्र के खाईखेड़ा गांव में चंद्रपाल परिवार के साथ रहता है। वह टोल प्लाजा पर कर्मचारी है। वह पत्नी अनीता व छह साल के बेटे शिवम के साथ बुधवार को अमरोहा के खरखौदा गांव स्थित ससुराल गए थे। वहां से वापस आते वक्त बुधवार देर शाम को जीरो प्वाइंट के पास बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे लगे खंभे से जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार दंपती उनका बेटा जख्मी हो गया। पुलिस ने तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान शिवम की मौत हो गई। वह पहली कक्षा में पढ़ता था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया है। चंद्रपाल के भाई सूरज की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।