{"_id":"5b0721ef4f1c1b936e8b476f","slug":"11527194095-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ईद पर चलाएगा स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ईद पर चलाएगा स्पेशल ट्रेन
Updated Fri, 25 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
रेलवे ईद पर मुसाफिरों को राहत देने की तैयारी कर रहा है। इस बार ईद पर स्पेशल गाड़ियां चलाई जाएगी। जिसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। मुरादाबाद रेल मंडल से दस स्पेशल गाड़ियां होकर गुजरेंगी।
दूर दराज रहकर नौकरी करने वाले लोग ईद पर अपने घर लौटते हैं। ईद मनाने के बाद उन्हें वापस फिर से वापस जाना होता है। जिस कारण रोडवेज की बस और ट्रेनों में ईद से दस दिन पहले और दस दिन बाद तक मुसाफिरों की संख्या बढ़ जाती है। जिसे कंट्रोल करने के लिए रेलवे ने स्पेशल गाड़ियां चलाने की तैयारियां शुरू कर दी है। दस जून से 27 जून तक आनंद विहार से छपरा के बीच स्पेशल गाड़ी चलाई जाएगी। जबकि छपरा से आनंद विहार के बीच हर बुधवार को स्पेशल दौड़ेगी। मालदा टाउन से जम्मूतवी, जम्मूतवी से मालदा टाउन और दरभंगा से फिरोजपुर, जबकि फिरोजपुर से दरभंगा के बीच 29 जून तक स्पेशल गाड़ियां चलाई जाएगी। हावड़ा जम्मूतवी और जम्मूवती से हावड़ा के बीच भी स्पेशल गाड़ियां चलाई जाएगी। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि ईद पर मुसाफिरों की संख्या बढ़ जाती है। ईद पर स्पेशल गाड़ियां चलाई जाएगी।