फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   उत्कृष्ट सेवा पर मंडल के 250 रेल कर्मचारी सम्मानित

उत्कृष्ट सेवा पर मंडल के 250 रेल कर्मचारी सम्मानित

Thu, 03 May 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
उत्कृष्ट सेवा पर मंडल के 250 रेल कर्मचारी सम्मानित
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारी क्लब में बुधवार को 63वां रेल सप्ताह मनाया गया। जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुरादाबाद रेल मंडल के 250 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सभी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और तीन तीन हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।

हर साल की तरह इस बार भी बुधवार शाम तीन बजे रेल अधिकारी क्लब में कार्यक्रम रेल सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीआरएम अजय कुमार सिंघल मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में सभी ब्रांचों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जिसमें पांच अधिकारी और 165 कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूप से उत्कृष्ट सेवा प्रमाण पत्र एवं तीन हजार रुपये प्रत्येक कर्मचारी को दिए गए। इसके अलावा 40 समूह पुरस्कार वितरित किए गए। इसके अलावा वर्ष 2017-18 में उत्तर रेलवे महाप्रबंधक द्वारा मुरादाबाद रेल मंडल को आठ शील्ड प्रदान की गई थीं। जिनका सामूहिक रूप से प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी राजीव भटनागर, कार्यक्रम में डा. रश्मि सिंघल, एडीआरएम शरद श्रीवास्तव, सीनियर डीसीएम विवेक शर्मा समेत सभी ब्रांचों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed