{"_id":"5ad266e44f1c1b3b0a8b48a5","slug":"11523738340-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मांझे ने काटी रामपुर और टांडा की बिजली सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मांझे ने काटी रामपुर और टांडा की बिजली सप्लाई
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
चाइनीज मांझे ने रामपुर, टांडा और ठाकुरद्वारा की बिजली सप्लाई ठप कर दी। जानकारी मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और लाइन से चाइनीज मांझा को हटाकर बिजली सप्लाई शुरू की। पिछले तीन दिन से मुरादाबाद समेत दूसरे शहरों की बिजली सप्लाई बाधित हो रही है।
मुरादाबाद से टांडा और रामपुर को 132 केवी की लाइन जाती है। जामा मस्जिद पुल, रामगंगा पुल के पास लोग चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाते हैं। मांझा बिजली की लाइन पर पहुंच जाता है। जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो होती है। पिछले तीन से रामपुर और टांडा की बिजली सप्लाई बाधित हो रही है। शनिवार शाम भी चाइनीज मांझे की वजह से सप्लाई ठप हो गई थी। जानकारी मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लाइनों को साफ करने के बाद बिजली सप्लाई शुरू की गई। चाइनीज मांझे से पिछले दिनों कई लोग घायल भी हो चुके हैं। शासन की सख्ती के बाद भी मुरादाबाद में चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है।