{"_id":"5942ea854f1c1bd63d8b4939","slug":"11497557637-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय पर एयरगन चलाने वाले के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय पर एयरगन चलाने वाले के खिलाफ एफआईआर
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गाय पर एयरगन चलाने का मामला:
दो के खिलाफ एफआईआर, गिरफ्तारी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। सिविल लाइन के रेल चौकी क्षेत्र में गाय पर एयरगन से गोली चलाकर उसे घायल करने के मामले में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गाय पर एयरगन से गोली चलाने के मामले में जहां रेल चौकी इंचार्ज ने लापरवाही बरती और सीनियर अधिकारियों को मामले की जानकारी नहीं दी गई। वहीं दूसरी ओर बृहस्पतिवार को एसएसपी ने आरोपयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएचओ रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों पर जानवर को घायल करने का मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि ताड़ीखाना निवासी सागर यादव की गाय बुधवार दोपहर दो बजे घूमते हुए मुश्ताक वेल्डिंग कालोनी में जा घुसी। एक रेलकर्मी के बगीचे में पेड़ की पत्तियों को चरने लगी। बगीचे के मालिक ने एयरगन से गाय पर करीब पांच राउंड फायरिंग कर गाय को घायल कर दिया था।
विज्ञापन