{"_id":"6a778edb93073c80070cedbc","slug":"1148-children-won-the-battle-against-malnutrition-in-four-and-a-half-years-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-966282-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: साढ़े चार साल में 1148 बच्चों ने जीती कुपोषण से जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: साढ़े चार साल में 1148 बच्चों ने जीती कुपोषण से जंग
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला अस्पताल का पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में साढ़े चार साल में 1148 बच्चों ने कुपोषण से जंग जीती है। एनआरसी की रिकवरी रेट 95 फीसदी के पार पहुंच गया है। जिसे देखते हुए यहां अति गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए दस बेड और बढ़ा दिए गए हैं।
एनआरसी का संचालन जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र कुमार की देखरेख में हो रहा है। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2022 में 197 बच्चे भर्ती हुए थे। रिकवरी रेट 86 प्रतिशत रहा था। 2023 में रिकवरी रेट 77 फीसदी रहा। 299 बच्चे भर्ती हुए थे। जबकि 2024 में 279 बच्चे भर्ती हुए और 82 प्रतिशत बच्चे स्वस्थ होकर घर लाैटे। वहीं 2025 में 225 बच्चे भर्ती हुए। रिकवरी रेट 86 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस साल जुलाई रिकवरी रेट 95 फीसदी के पार पहुंच गया है।
चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर 20 बेड की व्यवस्था पूरी कर संचालन शुरू कर दिया है। बच्चों के लिए विशेष डाइट के साथ-साथ उनके मानसिक विकास के लिए प्ले-एरिया भी बहुत कारगर साबित हो रहा है।
विज्ञापन
00
कांठ और बिलारी में 10-10 बेड के पोषण पुनर्वास केंद्र होंगे स्थापित
मुरादाबाद। डीएम डाॅ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि कुपोषण को जड़ से खत्म करने के लिए सिर्फ शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी इस सफलता को दोहराने की तैयारी है। जिला अस्पताल के अलावा ठाकुरद्वारा में एनआरसी संचालित है। ठाकुरद्वारा के केंद्र को 4 से बढ़ाकर 10 बेड का किया जा रहा है। इसके साथ ही कांठ और बिलारी ब्लॉक में भी 10-10 बेड के नए पोषण पुनर्वास केंद्र स्थापित करने की कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया गया है।