फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   1.14 lakh stolen from villager's account

Moradabad News: डेबिट कार्ड बदलकर ग्रामीण के खाते से उड़ा लिए एक लाख 14 हजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
1.14 lakh stolen from villager's account
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के रामपुर दोराहा स्थित एटीएम बूथ पर ठग ने डेबिट कार्ड बदल कर ग्रामीण के खाते से 1.14 लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के मिलक कामरू निवासी अशफाक ने बताया कि उनका बेटा शान डेबिट कार्ड से रामपुर दोराहा स्थित एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गया था। वह पैसे नहीं निकाल पा रहे थे। पीछे खड़े व्यक्ति ने कार्ड लेकर मदद की और एक हजार रुपये निकलवा दिए। हालांकि इसी दौरान आरोपी ने कार्ड बदल लिया। बाद में आरोपी ने ईदगाह स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से 39 हजार रुपये निकाल लिए। इसके अलावा 75 हजार रुपये पॉस मशीन से दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए। मोबाइल में मैसेज आने पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। कटघर तेजवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article