{"_id":"5cd0a294bdec22071212c346","slug":"111557176980-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजेदारों को मिलेगा 24 घंटे पानी, मस्जिदों पर रहेगी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजेदारों को मिलेगा 24 घंटे पानी, मस्जिदों पर रहेगी सफाई
विज्ञापन
मुरादाबाद। ईद-उल-फितर के पर्व पर नगर निगम ने चौबीस घंटे जलापूर्ति के लिए कमर कसी है। जलकल विभाग ने सोमवार रात एक बजे से लेकर मंगलवार रात 9:30 बजे तक जलापूर्ति करने का प्लान जारी कर दिया है। महाप्रबंधक (जलकल) एसपी श्रीवास्तव के मुताबिक अगर रोस्टर की अवधि में बिजली जाती हैं तो जनरेटर का इस्तेमाल किया जाएगा। मस्जिद जाने के रास्तों पर पानी की लाइनों की लीकेज भी ठीक कराने को कहा गया है ताकि कही जलभराव न हो।
सभी नलकूप चालकों को चौबीस घंटे मोबाइल चालू रखने के लिए कहा गया है। ताकि संपर्क किया जा सके। दिनेश और मो. आसिफ अली विद्युतकार से नलकूपों पर लगातार निरीक्षण करते रहने को निर्देश जारी किए हैं। रमजान के महीने में नलकूप में खराबी आने पर मोटर बदलने की व्यवस्थायें भी रखी जा रही है।
रमजान के महीने में जलापूर्ति के लिए बदला समय :
- रात में 1 से 2 बजे तक डायरेक्ट सप्लाई
- रात में 2 से सुबह 4 बजे तक जलाशय से सप्लाई
- सुबह 6 बजे से सुबह 9:30 बजे तक जलाशय से सप्लाई
- शाम 5 बजे से रात 9:30 बजे तक जलाशय से सप्लाई
जामा मस्जिद और ईदगाह पर रहेगी सफाई
ईदगाह, जामा मस्जिद समेत सभी मस्जिदों के आस-पास सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश जारी किए हैं। सफाई नायक को निरीक्षण के लिए आदेश जारी किए हैं। यहां सफाई के लिए अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया है।