{"_id":"5c9699d4bdec2214283625b9","slug":"111553373652-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो की तरह मुरादाबाद को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो की तरह मुरादाबाद को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर सीबीसीआई कार्ड एवं पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें धर्म गुरुओं ने मुरादाबाद को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया। धर्म गुरुओं ने कहा कि मुरादाबाद को पोलियो की तरह टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों के साथ जन जागरूकता बेहद जरूरी है।
सीएमओ कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में 2019 के लिए दिए गए स्लोगन ‘इटस टाइम टू मेक टीबी फ्री’ पर चर्चा हुई। सीबीसीआई कार्ड के जिला समन्वयक विजय सिंह ने कहा कि मुरादाबाद में टीबी रोगियों की संभावना अन्य जिलों की तुलना में 10 फीसदी अधिक है। पीतल भट्टियां एवं प्रदूषण इसकी बड़ी वजह है। आरएनटीसीपी के मनोज कुमार ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए निजी अस्पतालों के डॉक्टरों का सहयोग मिल रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता सरदार गुरविंदर सिंह ने कहा कि टीबी लाइलाज नहीं है। जन सहभागिता से मुरादाबाद को पोलियो की तरह टीबी मुक्त किया जा सकता है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. दिनेश कुमार प्रेमी ने कहा कि मुरादाबाद में तीन सीबी नेट मशीनों एवं एक टूरूनेट मशीन से ड्रग रेजिस्टेंस टीबी की जांच कर मरीजों को इलाज किया जा रहा है। संचालन डा. जावेद ने किया। गोष्ठी में पादरी पाल सारस्वत, पादरी डेनियल, संत रामदास, अजीजुर रहीम, मोहम्मद नसीम, सुमित शर्मा, अवधेश प्रताप कुमार, कृपाल सिंह, अनुज शर्मा, निखिल सिंघल, अमित गुप्ता, कपिल रस्तोगी, इशरत परवीन समेत कई लोग मौजूद रहे।