{"_id":"5bf7147abdec2241427bb331","slug":"111542919290-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा में गूंजे साईं महाराज के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा में गूंजे साईं महाराज के जयकारे
Updated Fri, 23 Nov 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
साईं शौर्य मंदिरम् का स्थापना दिवस गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। नारियल फोड़कर और साईं महाराज की आरती कर यात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभयात्रा साईं शौर्य मंदिरम् से लेकर अशोक सम्राट नगर, समुदाय केंद्र, काशीराम गेट, मिलन विहार के विभिन्न मार्गों में होते हुए साईं शौर्य मंदिरम् में पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने साईं प्रसाद वितरित किया और पालकी का फूलों की बारिश कर भव्य स्वागत किया। रजनी गंधा, गुलाब आदि के फूलों से पालकी को सजाया गया था। बैंड बाजे पर बज रहे साईं महाराज के भजन वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। आकांक्षा इंटर कालेज के स्काउट का एक ग्रुप भी शामिल रहा। यात्रा में साईं महाराज की झांकी थीं। एक भक्त मोरछल कर था तो दूसरा भक्त बाबा की छतरी लिए हुए था। श्याम सुंदर का रूप धारण किए चार अश्व भी शामिल थे। सैकड़ों की संख्या में भक्तगण पालकी के साथ जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पंडित आशुतोष गिरि ने बताया कि शुक्रवार शाम को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कमल सेठ, संजय मल्होत्रा, विशाल अग्रवाल, विशाल सोनी, मुक्ता मेहरा, हंसा अरोड़ा, नंदा राम आदि मौजूद रहे।