फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   एटीएस की टीम पहुंची, खुफिया तंत्र अलर्ट

एटीएस की टीम पहुंची, खुफिया तंत्र अलर्ट

Fri, 23 Nov 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
एटीएस की टीम पहुंची, खुफिया तंत्र अलर्ट
मुरादाबाद।
विज्ञापन

धमौरा ट्रेन हादसे से लखनऊ और दिल्ली तक हड़कंप मच गया। रेल महकमे के साथ ही खुफिया तंत्र भी अलर्ट हो गया है। एटीएस की टीम ने गुरुवार को दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की, हालांकि शुरुआती जांच में ट्रैक से छेड़छाड़ जैसे कोई बात सामने नहीं आई है। फिर भी एटीएस और अन्य खुफिया एजेंसियां इस हादसे को लेकर अलर्ट हैं। मामले की जांच की जा रही है।
बुधवार रात दिल्ली से लखनऊ जा रही पैसेंजर ट्रेन के सात डिब्बे और गार्ड बोगी बेटपरी हो गई थी। करीब दो सौ मीटर तक ट्रैक उखड़ गया था। इसके अलावा ट्रैक को सपोर्ट देने वाले तमाम स्लीपर भी दूर तक उखड़ गए थे। इस हादसे के बाद रेलवे विभाग समेत अन्य खुफिया तंत्र में अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन



एक साल में पूरी हो पाई थी राज्यरानी हादसे की जांच
मुरादाबाद। रामपुर में कोसी नदी के पुल के पास मेरठ से लखनऊ जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए थे। रेलवे और जीआरपी में इस हादसे को लेकर लंबी बहस हुई थी। रेलवे इसे आतंकी घटना बता रहा था, जबकि जीआरपी और एटीएस ने आतंकी घटना से इंकार कर रेलवे अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ ही केस दर्ज कर लिया था। इस मामले की जांच एक साल में जाकर पूरी हो पाई थी। जिसमें सामने आया था कि ट्रैक कमजोर था। ट्रैक घिस गया था। जिससे बदला नहीं गया। इस मामले में सीनियर सेक्शन इंजीनियर दोषी पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed