{"_id":"5bcf88acbdec22694e6b70e0","slug":"111540327596-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ और गरीब रथ एक्सप्रेस के इंजन फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ और गरीब रथ एक्सप्रेस के इंजन फेल
Updated Wed, 24 Oct 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मुरादाबाद रेल मंडल में मंगलवार को बाघ और गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन फेल हो गए। जिसकी वजह से ट्रेनें रुक गई। मंगलवार को बाघ एक्सप्रेस ट्रेन हावड़ा से काठगोदाम जा रही थी। मलिहाबाद और दिलावर नगर के बीच मंगलवार सुबह छह बजकर चालीस मिनट पर ट्रेन का इंजन फेल हो गया। जिसकी वजह से ट्रेन रुक गई। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में देने के साथ ही इंजन स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन इंजन स्टार्ट नहीं हुआ। इसके बाद दूसरा इंजन मंगवाया गया। सुबह आठ बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। इसके अलावा सहरसा से अमृतसर के बीच चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस का इंजन रोजा में जवाब दे गया। चालक ने इंजन ठीक किया और 25 मिनट बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी।