फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जनसेवा केंद्रों में आज से बनेंगे गोल्डन कार्ड

जनसेवा केंद्रों में आज से बनेंगे गोल्डन कार्ड

Tue, 02 Oct 2018 02:29 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
जनसेवा केंद्रों में आज से बनेंगे गोल्डन कार्ड
मुरादाबाद।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत बीमा योजना के लाभार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए अब अनुबंधित अस्पतालों के कियोस्क पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। आधार कार्ड की तर्ज पर लाभार्थी जनसेवा केंद्रों से गोल्डन कार्ड बनवा सकेंगे। दो अक्तूबर से यह सुविधा शुरू होनी है। इसके लिए मुरादाबाद जिले में 800 जनसेवा केंद्र चयनित किए गए हैं।
आयुष्मान भारत बीमा योजना में मुरादाबाद जिले में 236921 परिवारों का पांच-पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कराया गया है। जबकि बीमा के लिए चयन 255714 परिवारों का हुआ था। स्वास्थ्य विभाग के सत्यापन अभियान में 18793 परिवार नहीं मिले हैं। बीमा का सालाना नवीनीकरण होगा। बीमित परिवार के व्यक्ति के बीमार पड़ने पर अनुबंधित अस्पतालों में कैश लेस उपचार हो सकेगा। डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर (डीपीएम) डा. राघुवीर सिंह ने बताया कि बीमित परिवारों का गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। लाभार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए सरकार जनसेवा केंद्रों की मदद ले रही है। एनआईसी में सोमवार को जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संजय अरोड़ा ने जनसेवा केंद्रों के प्रतिनिधियों की बैठक ली और गोल्डन कार्ड प्रिंट की जानकारी दी।
विज्ञापन

डा. रघुवीर सिंह ने बताया कि कार्ड प्रिंट करने का शुल्क भी तीस रुपये प्रति कार्ड निर्धारित हो गया है। कोई भी लाभार्थी जनसेवा केंद्र पहुंचकर तीस रुपये में अपने गोल्डन कार्ड का प्रिंट ले सकेगा। यह सुविधा शुरू होने से लाभार्थियों को अनुबंधित अस्पतालों के कियोस्क में लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed