फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जुमा अलविदा आज, चांद दिखने पर मनाई जाएगी ईद

जुमा अलविदा आज, चांद दिखने पर मनाई जाएगी ईद

Fri, 15 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
जुमा अलविदा आज, चांद दिखने पर मनाई जाएगी ईद
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रमजान के पाक महीने का आखिरी जुमा अलविदा आज शुक्रवार को होगा। मस्जिदों में जुमा अलविदा की नमाज पढ़ने की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। ईद को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। चांद के दीदार होने पर ही ईद का ऐलान किया जाएगा।
शहर इमाम सैयद मासूम अली आजाद ने कहा कि शुक्रवार को रोजा का आखिरी जुमा होगा। दोपहर एक बजे नमाज पढ़ी जाएगी। शनिवार को ईद मनाई जाएगी। ईद की नमाज सुबह साढ़े आठ बजे ईदगाह पर पढ़ी जाएगी। 40 रुपये फितरा तय होगा। शाही मस्जिद के मुफ्ती सलमान के मुताबिक शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे जुमे की नमाज पढ़ी जाएगी। कल चांद दिखने पर शनिवार को ईद मनाएंगे। गोसे आजम मस्जिद के मुफ्ती दानिश ने बताया कि आखिरी जुमे की नमाज कल दोपहर पौने एक बजे पढ़ी जाएगी। शुक्रवार को ईद नहीं होगी। कल चांद दिखने पर शनिवार को ईद मनाई जाएगी। जुमे अलविदा नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मुफ्ती दानिश ने बताया कि बरेलवी कल जुमा अलविदा करेंगे। जबकि देवबंदी पिछले हफ्ते आखिरी जुमे की नमाज पढ़ चुके हैं। जामिया नईमिया मदरसा के प्रधानाचार्य मुफ्ती अयूब नईमी के नेतृत्व में ईद को लेकर गुरुवार शाम बैठक हुई। अयूब नईमी ने कहा कि अभी तक ईद को लेकर कोई ऐलान नहीं हुआ है। ईद चांद के दीदार पर निर्भर होगी। शुक्रवार को चांद दिखा तो शनिवार को ईद मनाई जाएगी।
विज्ञापन

अलविदा जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। अधिकारियों की संयुक्त टीम ने गुरुवार को मस्जिद एवं ईदगाह स्थल का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था देखी। ईद को लेकर भी प्रशासन की तैयारियां पूरी हैं। जिलाधिकारी राकेश कुमार ने ईद को लेकर जिले की सभी देशी एवं विदेशी शराब की दुकानों, मॉडल शाप, बियर शॉप और मदिरा की थोक की दुकानें, बार क्लब एवं भाग के ठेकों को दोपहर बाहर बजे से अपराह्न तीन बजे तक बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। डीएम के मुताबिक दुकानों को बंद करने का आदेश चांद के दर्शन के अनुसार मान्य होगा। दुकानें बंदी के दौरान कारोबारियों को कोई भी प्रतिफल देय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed