{"_id":"59d69ac74f1c1bcb538b601e","slug":"111507236551-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की दहशत, किसानों का खेतों पर जाना बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए की दहशत, किसानों का खेतों पर जाना बंद
Updated Fri, 06 Oct 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग की लापरवाही पर अगवानपुरवासियों ने जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
अगवानपुर। तेंदुए द्वारा किसानों पर किए गए हमले के बाद से अगवानपुर क्षेत्र में खौफ है। किसानों ने खेतों पर जाना बंद कर दिया है। वहीं अगवानपुर वासियों ने वन विभाग की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
बुधवार रात नगर पंचायत अगवानपुर के मोहल्ला ततारपुर निवासी जाबिर, मुस्तकीम, इसरार, इरफान जुताई के लिए खेत गए थे। तभी गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने हमला बोल दिया था। जाबिर द्वारा ट्रैक्टर स्टार्ट करने पर लाइटों के की रोशनी से तेंदुआ भाग निकला। सूचना पर तमाम ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर खेतों में तेंदुए की तलाश को काबिंग की थी, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। इस घटना से गांव वालों में खौफ है और लोगों ने खेतों पर जाना बंद कर दिया है। गांव वालों काआरोप है कि इतना सब होने के बाद भी वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर देखने की कोई जरूरत नहीं समझी। किसानों ने कड़ी नाराजगी का इजहार किया है। गांव के इदरीश, जाकिर, नन्हें, रामकुमार, संजय कुमार, दिनेश सिंह आदि किसानों ने जल्द तेंदुआ पकड़ने की मांग की है।