फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   1.10 lakh rupees withdrawn from account by changing debit card

Moradabad News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 1.10 लाख रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
1.10 lakh rupees withdrawn from account by changing debit card
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के वशिष्ठ विहार कॉलोनी सुनील पाठक का डेबिट कार्ड बदलकर ठगों ने खाते से 1.10 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सुनील पाठक ने केस दर्ज कराते हुए बताया कि 15 दिन पहले वह कांठ रोड स्थित एटीएम बूथ से रुपये निकालने गए थे। उन्होंने डेबिट कार्ड मशीन में लगाया तो रुपये नहीं निकले। वहीं खड़े एक अंजान युवक ने मदद करने के बहाने उनका डेबिट कार्ड ले लिया और अपना डेबिट कार्ड थमा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने पीड़ित के खाते से 15 मिनट के अंदर 1.10 लाख रुपये उड़ा दिए। 70 हजार रुपये दीपक किराना स्टोर अलीगढ़ के खाते में भेजे गए। 40 हजार रुपये अगवानपुर में एटीएम से निकाले गए। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल की मदद से सिविल लाइंस थाने की पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed