{"_id":"5ed2cb738ebc3e90224c1f2f","slug":"11-new-corona-virus-cases-were-found-in-moradabaad-city-news-mbd3508258175","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉजिटिव निर्यातक का बेटा-बेटी-भतीजियां समेत 11 नए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉजिटिव निर्यातक का बेटा-बेटी-भतीजियां समेत 11 नए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
मुरादाबाद। शनिवार को मुरादाबाद में एक बार फिर से कोरोना बम फूटा है। संक्रमित निर्यातक के बेटे-बेटी, दो भतीजी समेत 11 नए कोरोना पॉजिटिव आए हैं। प्रवासी ढाई साल की संक्रमित बच्ची के बाद अब उसके दो भाई और सिविल लाइंस थाने में तैनात सिपाही की पत्नी भी पॉजिटिव आई है। 11 नए केस के साथ मुरादाबाद में संक्रमितों का आंकड़ा भी बढ़कर 224 पहुंच गया है।
सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि 27 मई को नागफनी थाना क्षेत्र के लाल मस्जिद निवासी 45 साल के निर्यातक की पत्नी और 20 साल का बेटा संक्रमित आया था। इसके बाद निर्यातक के परिवार एवं संपर्क में आए कई लोगों के सैंपल कराए गए थे। निर्यातक मधुमेह से पीड़ित है और 28 मई को दिल्ली रेफर किया जा चुका है। शनिवार को निर्यातक का 12 साल का बेटा, 18 साल की बेटी, 16 और 19 साल की भतीजी भी संक्रमित आए हैं। निर्यातक के परिवार में सात सदस्य संक्रमित हो गए हैं।
बारादरी निवासी संक्रमित ढाई साल की बच्ची का चार और छह साल के भाई भी संक्रमित आए हैं। बच्ची अपनी बुआ के साथ 27 मई को दिल्ली से कार से मुरादाबाद लौटी थी। दोनों दिल्ली तक हरियाणा से ट्रेन से आए थे। रैंडम सैंपल में बच्ची और बुआ के पॉजिटिव आने के बाद अब दो भाई भी संक्रमित आए हैं। हालांकि बच्ची के माता-पिता की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव हैं।
विज्ञापन
चक्कर की मिलक निवासी 62 साल के बुजुर्ग और 31 साल का युवक भी संक्रमित आया है। दोनों ही 27 मई को संक्रमित आए पीतल मजदूर के संपर्क में थे। मजदूर अपने परिवार में पहले ही पत्नी और तीन बेटियों में संक्रमण फैला चुका है। बिजनौर निवासी 55 साल काअधेड़ और माजिदपुर डिलारी निवासी 40 साल की महिला भी कोरोना संक्रमित आई है। सांस फूलने की शिकायत होने पर अधेड़ टीएमयू और महिला पेट का ऑपरेशन करवाने के लिए कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी। दोनों का एहतियातन सैंपल कराए गए थे, जो कि पॉजिटिव आए हैं। कांशीराम कालोनी निवासी सिविल थाने में तैनात सिपाही की 23 साल की पत्नी भी कोरोना संक्रमित आई है।