फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   10pairs trains will move on depawali

दीपावली, छठ पूजा के लिए 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:27 AM IST
सार

त्योहारों से पहले ट्रेनों में बढ़ती बुकिंग को देख रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।इससे बिहार, लखनऊ, बनारस, गोंडा, गोरखपुर आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।इन ट्रेनों में यात्री अनारक्षित टिकट खरीदकर भी सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन
10pairs trains will move on depawali

विस्तार

मुरादाबाद। त्योहारों से पहले ट्रेनों में बढ़ती बुकिंग को देख रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। दीपावली, छठ पूजा के लिए 10 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें मुरादाबाद से होकर गुजरेंगी। इससे बिहार, लखनऊ, बनारस, गोंडा, गोरखपुर आदि स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

इन ट्रेनों में यात्री अनारक्षित टिकट खरीदकर भी सफर कर सकेंगे। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस 20 अक्तूबर से 11 नवंबर तक, आनंदविहार-छपरा एक्सप्रेस 19 अक्तूबर से 10 नवंबर तक, आनंदविहार-गोरखपुर एक्सप्रेस 22 अक्तूबर से 13 नवंबर तक, जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस 29 सितंबर से 11 नवंबर तक, आनंदविहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 17 अक्तबूर से 11 नवंबर तक, नई दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस 18 अक्तूबर से 12 नवंबर तक, आनंदविहार-सहरसा एक्सप्रेस 29 सितंबर से 11 नंवबर तक, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 17 अक्तूबर से 11 नवंबर तक, आनंदविहार-जयनगर एक्सप्रेस 18 अक्तबूर से 12 नवंबर तक, आनंदविहार-जोगबानी एक्सप्रेस 18 अक्तूबर से 10 नवंबर तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed