फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   फैक्ट्री में लगी आग, बुझाने में लगे पांच घंटे

फैक्ट्री में लगी आग, बुझाने में लगे पांच घंटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी आग, बुझाने में लगे पांच घंटे
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र स्थिल लाकड़ी फाजलपुर मिनी बाइपास पर शुक्रवार सुबह एक फैक्ट्री के पैकिंग रूम में आग लग गई। आग की लपटों को देख फैक्ट्री के सुरक्षाकर्मियों ने फैक्ट्री मालिक और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।
विज्ञापन

रामगंगा विहार में रहने वाले कमल सोनी की लाकड़ी फाजलपुर में वल्लभ मेटल इंक नाम से फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री में रात को छुट्टी थी। रात में सुरक्षा के लिए सुपरवाइजर और सुरक्षाकर्मी रुके थे। सुबह साढे़ पांच बजे के करीब फैक्ट्री में पीछे की ओर पैकिंग रूम में आग लगी। इस कमरे में पन्नी और गत्ते रखे हुए थे। आग ने चंद मिनटों में ही विकराल रूप धारण कर लिया। सीएफओ मुकेश कुमार ने बताया कि आग की सूचना पुलिस को देरी से मिली थी। सूचना मिलने पर दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। वह खुद मौके पर आए। आग को बुझाने का प्रयास किया गया तो सुबह करीब दस बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। इस संबंध में जांच की जा रही है। एफएसओ ने बताया कि आग की चपेट में आने से हुए नुकसान का आंकलन कर अभी फैक्ट्री मालिक ने नहीं बताया है, हालांकि फैक्ट्री प्रबंधन ने लाखाें रुपये का नुकसान होने का अंदेशा जाहिर किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed