फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   झांकियों संग निकली शोभा यात्राएं, धूमधाम से मनाई होली

झांकियों संग निकली शोभा यात्राएं, धूमधाम से मनाई होली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
झांकियों संग निकली शोभा यात्राएं, धूमधाम से मनाई होली
मुरादाबाद। रंगों का त्यौहार एवं आपसी भाईचारे का प्रतीक होली धूमधाम से मनाई गई। हाथीवाली मंदिर एवं चौरासी घंटा मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। बेहद आकर्षक झांकियों के साथ डीजे और ढोल नगाड़ों की थाप पर होल्यारों ने जमकर खोली खेली। इनके अलावा शहर भर में होली धूम रही और होली गीतों पर सामूहिक कार्यक्रमों का आयोजन कर एक-दूसरे को बधाइयां दी गई।
विज्ञापन

हाथीवाला मंदिर से सुबह 11 बजे शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा मंडी चौक, अमरोहा गेट, चौमुखा पुल से गंगा मंदिर कटघर तक पहुंची। यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। यात्रा में सबसे आगे गणेश जी की झांकी रही। होली के गीतों पर जमकर जश्न मनाया और बहुरूपियों ने होल्यारों का मनोरंजन किया। चौरासी घंटा मंदिर से भी शोभा यात्रा निकाली गई। सुबह नौ बजे शुरू यात्रा दीवान का बाजार, मंडी चौक, एसके कुमार चौराहा, रेती मोहल्ला, चौमुखा पुल, टाउल हाल, नागफनी गंगा मंदिर पहुंची। यात्रा में मां काली, राधा कृष्ण शिव पार्वती की झांकियां रही। रंग एवं गुलाल खेलते हुए सैकड़ों लोग डीजे की धुनों पर होली गायन करते हुए निकले। सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि शोभा यात्रा में लोगों में जबर्दस्त उत्साह रहा।
विज्ञापन

विश्व मानव कल्याण परिषद की ओर से लाल बाग में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। होली के गीतों के साथ लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी। अध्यक्ष सुरेश चंद्र गोस्वामी ने कहा कि संस्था ही साल होली मिलन आयोजित करती है। संचालन असलम ने किया। इस दौरान संजय प्रजाति, सुरदीप कुमार, ओम प्रकाश, सुहेल अहमद और मो आसिफ समेत कई लोग मौजूद रहे। जनता सेवक समाज के तत्वावधान में सर्व धर्म संभाव एवं सौहार्द के लिए 62वां होली मिलन समारोह एवं कव्वाली आयोजित हुई। नगर निगम के टॉउल हाल में आयोजित कव्वाली में का शुभारंभ होली की बधाइयों से शुरू हुआ। कव्वाली के साथ होली गीत, देशभक्ति गीत, तबले के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। संचालन डा. प्रदीप शर्मा और अध्यक्षता अजीजुल रहमान ने किया। इस दौरान पादरी पॉल सारस्वत, राजेश्वर प्रसाद, गुरविंदर सिंह, मनोरमा गुप्ता, डा. एसटी हसन, बाबर खां, शहर इमाम सैयद मासूम अली आजाद और अतुल जौहरी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री बालाजी क्षेत्रीय विकास समिति की ओर से बनवटा गंज में होली मिलन समारोह हुआ। डीजे की धुनों पर होली गीतों के साथ लोगों ने खूब मस्ती की। इस दौरान मोहन लाल, अनिरुद्ध शर्मा, जवाहर लाल, शिव कुमार, राजेश कुमार और अजय गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे। रोटरी क्लब मुरादाबाद ईस्ट के 16 रोटरी क्लब के सहयोग से रोटरी होली मिलन कार्यक्रम हुआ। आंबेडकर पार्क में आयोजित समारोह में 16 रोटरी क्लब सदस्यों ने प्रतिभाग कर एक दूसरे को होली की बधाइयां दी। संकल्प लिया कि आगामी वर्ष में होली मिलन समारोह को व्यापक रूप दिया जाएगा, ताकि आम लोग भी इसमें भागीदारी कर सकें। संयोजक आदेश श्रीवास्तव, नीरज अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, वीएस माथुर, ललित मोहन गुप्ता, अखिलेश कोठीवाल, सुधीर खन्ना, राकेश सिंघल समेत कई लोग मौजूद रहे।

वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के तत्वावधान में राम डोल यात्रा निकाली गई। संयोजक मनुज अग्रवाल ने बताया कि यात्रा में गणपति बप्पा गणेश जी की आरती की गई। इसमें महिलाओं और बच्चों ने भी बड़े उत्साह से भाग लिया। इस दौरान दिनेश कुमार शर्मा, देवेंद्र सिंह, सौरभ अवस्थी समेत कई लोग मौजूद रहे। राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी जमकर होली खेली। नगर विधायक रितेश गुप्ता के आवास पर कार्यकर्ताओं ने जमकर होली खेली। विधायक ने कार्यकर्ताओं को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। इस दौरान अल्पना रितेश गुप्ता, नागेंद्र, अमित गुप्ता, सौरभ गुप्ता, गिरीश वर्मा और प्रभारी विपिन गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed