फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad-aprajita-100-million-smiles

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: कोठीवाल डेंटल कॉलेज में महिलाओं ने जाना लोकतंत्र में भागीदारी का महत्व

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
moradabad-aprajita-100-million-smiles

मुरादाबाद। कोठीवाल डेंटल कालेज में शनिवार को अमर उजाला के अभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के अंतर्गत लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी कार्यक्रम हुआ। छात्राओं ने तूलिका से पोस्टर प्रतियोगिता में लोकतंत्र के रंगों को दर्शाया। साथ ही भाषण प्रतियोगिता में सत्य और ईमान से मतदान कर सरकार का गठन करने का आह्वान किया। इस दौरान नारी सशक्तीकरण और मतदान का संकल्प लिया।

विज्ञापन


निदेशक केके मिश्रा ने कहा कि अमर उजाला ने अपराजिता के माध्यम से नारी सशक्तीकरण को मुख्य मुद्दा बनाने में अभूतपूर्व योगदान दिया है। अब नारी दिन प्रतिदिन सशक्त हो रही है। देश की नारियों ने लोकतंत्र के निर्माण में बढ़चढ़ कर भागीदारी की थी। अब इसे मजबूत करने के लिए भी पूरा सहयोग मिल रहा है। उनकी प्रतिभा के बल पर राष्ट्र उन्नति के रास्ते पर चल रहा है। प्राचार्य डॉ. स्वतंत्र अग्रवाल ने कहा कि इस समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका सराहनीय रही है।
विज्ञापन


मतदान करने से लेकर देश का नेतृत्व करने तक सभी उनकी क्षमताओं के कायल हैं। लोकतंत्र में आधी आबादी की पूरी भागीदारी रहेगी। डॉ. दक्षिता जॉय सिन्हा ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु का प्रत्येक भारतीय मतदान के अधिकार का उपयोग कर सकता है। इसके लिए किसी व्यक्ति की जाति, धर्म, लिंग या शिखा के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता है। इसलिए सरकार बनाने के लिए निष्पक्ष और ईमानदारी से वोट करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टर प्रतियोगिता में लोकतंत्र की रक्षा के लिए मतदान करें, मतदान स्वयं सेवा कार्य सुझाव, अपराजिता की आवाज देश का करेगी विकास, 18 की उम्र हुई पार, वोट देने का मिला अधिकार आदि विषय को शामिल किया। भूमिका सदाना, भूमिका गुप्ता, नैंसी गुप्ता, हुमैरा अख्तर, भावना राजपूत, निशा झा, अनन्या, सारा रहमान, फातिमा खान ने प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में तूबा शेख, स्वीटी सिंह, भावना, रानी वर्मा, कल्याणी सिंह आदि ने पर विचारों को व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed