फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पाक पर वार का इंतजार, शहरवासियों में गुस्सा अभी भी बरकरार

पाक पर वार का इंतजार, शहरवासियों में गुस्सा अभी भी बरकरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
पाक पर वार का इंतजार, शहरवासियों में गुस्सा अभी भी बरकरार
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले का गुस्सा अभी भी शहरवासियों में बरकरार है। सभी एक स्वर में केंद्र सरकार से पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने की मांग कर रहे हैं। शनिवार को विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों, स्कूलों में शहीदों के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गईं। दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई।
युवा क्रांति की ओर से आयोजित शोक सभा में जिला अध्यक्ष नरेश श्रीमाली ने कहा कि शहीद सैनिकों का बदला भारत सरकार पाकिस्तान को नष्ट कर ले। इस दौरान हर्ष श्रीमाली, पूजा शर्मा, आशु रानी, पंकज महंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तहजीब संस्था की पदाधिकारियों संग विद्यार्थियों, वकीलों व प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने मार्च निकाला। स्काउट बैंड चित्रगुप्त इंटर कालेज के छात्रों ने जय हिंद के उद्घोष के संग श्रद्धांजलि दी। इस दौरान संस्थापिका आरती गुप्ता, चाइल्ड लाइन की समन्वयक श्रद्धा शर्मा, दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र सोती, आनंद मोहन गुप्ता, निसार अहमद, इफ्राइम अहमद, शीतल चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कहा कि देश में आतंकवादी घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलवामा में हुए आतंकी हमले ने देशवासियों को व्यथित कर दिया है। उन्होंने कश्मीरी लोगों की पहचान कर सभी को कश्मीर भेजने, धारा 370, 35 ए को तुरंत समाप्त करने और सीआरपीएफ के जवानों को शहीद का दर्जा देने की मांग की। इस दौरान ब्रजेश, राकेश, अंशु मित्तल, रोहन सक्सेना, प्रियंका गुप्ता आदि मौजूद रहे।

पैगामे एकता शांति समिति के पदाधिकारियों ने रहमत नगर से संभल चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला। अध्यक्ष जावेद खान ने कहा कि आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के हर संभव प्रयास करने चाहिए। इस दौरान अफजल हुसैन, अशरफ अली, सरताज सैफी, जहीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed