फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   टीकाकरण में पिछड़ने पर एसीएमओ को फटकार

टीकाकरण में पिछड़ने पर एसीएमओ को फटकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
टीकाकरण में पिछड़ने पर एसीएमओ को फटकार
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए गुरुवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने मिजिल्स रूबेला अभियान एवं नियमित टीकाकरण में पिछड़ने पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को आड़े हाथों लिया। डीएम ने एसीएमओ डा. डीके प्रेमी को नेशनल अर्बन हेल्थ मिशन में रुचि लेकर गंभीरता से कार्य करने की हिदायत दी है।

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम राकेश कुमार सिंह ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं करने और अपूर्ण जानकारी देने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। स्वास्थ्य विभाग का स्टेटमेंट ठीक ढंग से नहीं आने पर डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिया कि जो कर्मचारी ठीक ढंग से आपने दायित्व नहीं निभा रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। समाज कल्याण अधिकारी द्वारा छात्रवृत्ति वितरण की रिपोर्ट सही ढंग से प्रस्तुत नहीं करने पर भी डीएम ने नाराजगी जताई है। आईजीआरएस पोर्टल पर शत प्रतिशत शिकायतों के निस्तारण करने पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का खास ख्याल रखा जाए। बैठक में सीडीओ मृदुल चौधरी, सीएमओ डा. विनीता अग्निहोत्री आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed