फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बर्फीली हवाओं से कांपे शहरवासी

मुरादाबाद में ठंड का सितम, बर्फीली हवाओं से कांपे लोग

Sun, 03 Feb 2019 01:46 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 03 Feb 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं से कांपे शहरवासी
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
शहरवासियों को ठंडी हवा कंपकंपाने को मजबूर कर रही है। बर्फीली हवा से अभी राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। शनिवार सुबह छोटे बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। दोपहर तक सूरज की किरणें नहीं चमकी थीं। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी सप्ताह में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन


21 जनवरी को हुई झमाझम बारिश के बाद से मौसम में उतार-चढ़ाव चल रहा है। पिछले तीन दिन तक आसमान साफ रहने के बाद शुक्रवार सुबह में बादल छाए थे। यही स्थिति शनिवार को बरकार रही। सुबह में आसमान में धुंध छा गई। करीब आठ बजे ठंडी हवाएं चलने लगीं। इससे धुंध तो छंट गई, लेकिन धूप नहीं निकल सकी।
विज्ञापन


अभिभावक अपने बच्चों को गर्म कपड़ों में ढंककर स्कूल लेकर पहुंचे। हालांकि दोपहर में खिली धूप से कुछ राहत मिली। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 21.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुबह की आर्द्रता 87 फीसदी और शाम की 66 फीसदी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पूर्वी दिशा से पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चली हैं। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पांच फरवरी तक बादल रहने और छह-सात फरवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सर्दी का मौसम अधिक दिन तक नहीं रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति के बाद मौसम साफ होने के साथ तपिश महसूस होने लगेगी।


बरकरार रहा वायु प्रदूषण
शनिवार को वायु प्रदूषण में भी गिरावट नहीं आई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सुबह का प्रदूषण 301 एक्यूआई और शाम का 316 दर्ज किया गया। वातावरण में पीएम 2.5 का स्तर औसतन 310, न्यूनतम 139 और अधिकतम 414 रहा, जबकि पीएम 10 का स्तर औसत 207, न्यूनतम 123 और अधिकतम 431 दर्ज किया गया। पीएम 10 ज्यादातर समय पीली रेखा में रहा, लेकिन पीएम 2.5 लाल निशान दर्शाता रहा। कुछ समय के लिए स्थिति मैरून निशान की भी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed