{"_id":"5bfdb0b4bdec2241b27730b6","slug":"101543352500-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर मिला शव, आठ ट्रेनों का संचालन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर मिला शव, आठ ट्रेनों का संचालन बाधित
Updated Wed, 28 Nov 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मुरादाबाद रेल मंडल के मिलक में मंगलवार सुबह सवा सात बजे ट्रैक पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। गेटमैन ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को देकर ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया। जिससे छह यात्रीगाड़ी और दो मालगाड़ियां तहां तहां रोक दी गई। सूचना मिलने पर सिविल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक से हटवाकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। इसके बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाया।
मिलक के पास स्थित गेट संख्या 388 सी के गेटमैन ने मंगलवार सुबह सवा सात बजे मिलक स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि अप लाइन पर शव पड़ा है। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची। लेकिन मामला सिविल क्षेत्र का होने पर रेलवे पुलिस वापस लौट गई। सिविल पुलिस पहुंची और आठ बजकर पैंतीस मिनट पर ट्रैक से शव हटाया गया। शव मिलने की वजह से अप लाइन पर हावड़ा से काठगोदाम जाने वाली बाघ एक्सप्रेस पचास मिनट, बरेली से भुज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस 70 मिनट, जयनगर से अमृतसर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस 70 मिनट, हावड़ा से जैसलमेर जाने वाली एक्सप्रेस 90 मिनट, दानापुर से आनंद विहार जाने वाली जन साधारण एक्सप्रेस एक घंटा, मुजफ्फरपुर से देहरादून जाने वाली एक्सप्रेस 50 मिनट जहां तहां खड़ी रहीं। इसके अलावा दो मालगाड़ी भी एक- एक घंटे बीच में ही खड़ी रहीं। ट्रेनों के जहां तहां रुकने से यात्रियों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ीं।