{"_id":"5bfc5b8cbdec22418454f929","slug":"101543265164-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्य समाज ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए पर्यावरण संरक्षण यज्ञ का किया आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य समाज ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए पर्यावरण संरक्षण यज्ञ का किया आयोजन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Tue, 27 Nov 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्य समाज ने प्रदूषण के नियंत्रण के लिए पर्यावरण संरक्षण यज्ञ का आयोजन शुरू किया है। सोमवार को कंपनी बाग से इसकी शुरुआत कर दी गई। अब शहर के ज्यादा प्रदूषण वाले क्षेत्रों में लगातार यज्ञ किए जाएंगे। इसके साथ ही लोगों को यज्ञ कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
आर्य विचारक पंडित वीरेंद्र आर्य ने बताया कि शहर में प्रदूषण का स्तर बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। लोगों का सांस लेना दूभर होता जा रहा है। हवा में दूषित गैसों और रसायनों की भरमार है। प्रदूषण रोकने का सबसे प्रभावी माध्यम यज्ञ है। यज्ञ से हवा में आक्सीजन की मात्रा बढ़ती है और हानिकारक गैसों का स्तर कम होता है। लोग जानकारी के अभाव में यज्ञ से दूर होते जा रहे हैं। प्लेग फैलने का मामला हो या वातावरण में संक्रमण बढ़ने का, उसका एक मात्र उपाय यज्ञ ही है। यज्ञ को बढ़ावा देकर कई क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर कम किया गया है। अब महानगर में पर्यावरण संरक्षण यज्ञों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार को कंपनी बाग में शहीद स्मारक पार्क में पहले पर्यावरण संरक्षण यज्ञ का आयोजन किया गया। यह क्रम अब लगातार चलेगा। अतुल आर्य ने कहा कि आसपास के लोगों को यज्ञ में बुलाकर समझाया जाएगा और उनको भी यज्ञ करने को प्रेरित किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए सामग्री आर्य समाज रेलवे रोड पर बनानी सीखी जा सकती है। यज्ञ करने के लिए पुस्तक भी प्राप्त की जा सकती हैं।
विज्ञापन
...