{"_id":"5bcf88cdbdec22697f67fd2b","slug":"101540327629-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 से 30 तक कई एक्सप्रेस ट्रेनें रद रहेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 से 30 तक कई एक्सप्रेस ट्रेनें रद रहेंगी
Updated Wed, 24 Oct 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
त्योहारी सीजन मेें यात्रा प्लान कर रहे हैं तो रेलवे के भरोसे कतई न रहें। रेलवे ने पंजाब, बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेल पटरी बदलने और मरम्मत कार्य के लिए रेलवे ने ऐन त्योहारों के मौके पर इन ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। दो दर्जन एक्सप्रेस ट्रेन 24 से 30 अक्तूबर के बीच रद्द रहेंगी। इनमें से छह एक्सप्रेस ट्रेनें मुरादाबाद से होकर गुजरती हैं।
डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने मुताबिक मुगलसराय में 24 अक्तूबर से रेल पटरियों पर कार्य किया जाएगा। जिसकी वजह से कोलकाता से अमृतसर के बीच चलने वाली कोलकाता एक्सप्रेस (13151) 24 से 30 अक्तूबर, जम्मूतवी से कोलकाता के बीच चलने वाली कोलकाता एक्सप्रेस (13152) 23 से 29 अक्तूबर, टाटानगर से अमृतसर के बीच चलने वाली जलियावाला बाग (18103) 24 से 29 अक्तूबर, अमृतसर से टाटा नगर के बीच चलने वाली जलियावाला बाग (18104) 24 से 26 अक्तूबर और धनबाद से फिरोजपुर जाने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस (13307 ) 24 से अक्तूबर 30 अक्तूबर तक रद्द रहेंगी। इसके अलावा फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस (13308) भी 24 से 30 अक्तूबर तक रद्द रहेगी। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि ट्रैक पर मरम्मत कार्य किया जाना है। जिसकी वजह से ट्रेनें रद्द करने का फैसला लिया गया है।