फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   लोकोशेड पुल पर लगा भीषण जाम

लोकोशेड पुल पर लगा भीषण जाम

Tue, 18 Sep 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
लोकोशेड पुल पर लगा भीषण जाम
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लोकोशेड पुल पर सोमवार को भीषण जाम लग गया। सुबह से शाम तक यहां वाहन रेंगते रहे। गर्मी में राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कपूर कंपनी पुल बंद होने की वजह से इस पुल पर दुपहिया वाहनों का आवागमन भी बढ़ गया है। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। ट्रैफिक पुलिस सुबह से रात तक यातायात सुचारु कराने में जुटी रही।
रविवार से कपूर कंपनी पुल को मरम्मत कार्य करने के लिए 25 दिन के लिए बंद किया गया है। कपूर कंपनी पर हर रोज हजारों की संख्या में दुपहिया वाहन गुजरते हैं। अब ये सभी वाहन और पैदल जाने वाले लोग भी लोकोशेड पुल से ही घूमकर शहर की ओर जा रहे हैं। जिस कारण लोकोशेड पुल पर वाहनों की संख्या अधिक हो जाने के कारण जाम लग गया। सुबह से लेकर शाम और शाम से लेकर रात तक पुल पर वाहन रेंगते रहे। सोमवार सुबह दस बजे सब्जी लदे घोड़ा तांगा और रेत की बैल गाड़ी लोको शेड पुल से गुजरी। जिसकी वजह से यातायात थम गया। जब तक घोड़ा तांगा और रेत लदी गाड़ियां गुजरी। तब तक दूर तक वाहनों की कतारे लग चुकी थीं। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के बाद भी पुल पर जाम लग गया।
विज्ञापन


छात्र-छात्राआें संग अभिभावकों ने झेली मुसीबत
मुरादाबाद। लोकोशेड पुल पर जाम लगने का सिलसिला सुबह साढ़े सात बजे से ही शुरू हो गया था। इस दौरान पुल पर ज्यादा ही दबाव रहता है। बच्चों को स्कूल जाने तो नौकरी वालों को लिए अपने कार्यालय जाने के लिए इसी पुल का सहारा है। लोकोशेड पर नए पुल का कार्य भी चल रहा है। ऐसे में लाइनपार की आबादी का भी दबाव लोकोशेड पर आ गया, लिहाजा जाम लग गया। बच्चों को स्कूल पहुंचने में तो लोगों को अपने कार्य क्षेत्र में देरी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में किया जाए कपूर कंपनी पुल पर मरम्मत कार्य
मुरादाबाद। शिव सेना की ओर से रेलमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। जिसमें मांग की गई कि कपूर कंपनी पुल बंद होने से लाइन पार की तीन लाख आबादी प्रभावित हुई है। इस पुल को 25 दिन के लिए बंद कर दिया गया है, जबकि रात के समय में पुल पर कार्य किया जा सकता था। जिससे दिन में आवागमन जारी रखा जा सकता था। ज्ञापन पर विपिन भटनागर के हस्ताक्षर हैं। डीआरएम और स्टेशन अधीक्षक को भी ज्ञापन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed