{"_id":"5b54eb4b4f1c1b50748b68ef","slug":"101532291915-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री सौंपेंगे मकान निर्माण की पहली किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री सौंपेंगे मकान निर्माण की पहली किस्त
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
पीएम आवास योजना के पात्रों के खातों में मकान निर्माण की पहली किस्त प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी खुद भेजेंगे। वह 28 जुलाई को लखनऊ में वन क्लिक पर पात्रों के खाते में 50-50 हजार रुपये की धनराशि भेजेंगे।
प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी गति से केंद्र और प्रदेश सरकार नाराज हैं। पात्रों की भरमार होने के बावजूद अधिकारी आवास निर्माण के लिए जमीन तलाशने में प्रस्तावित लक्ष्य नहीं प्राप्त कर सके हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने इसको लेकर नाराजगी जताई थी। अबकी बार अभियान की कमान सीधे प्रधानमंत्री ने ही संभाल ली है।
प्रधानमंत्री 28 जुलाई को लखनऊ में होंगे। वह सूबे के एक लाख पात्रों के खाते में मकान निर्माण की पहली किस्त के 50 - 50 हजार रुपये भेजेंगे। इसमें जिले के 3000 पात्र आवेदक होंगे। शासन ने प्रत्येक जिले को पात्रों के चयन का लक्ष्य सौंप दिया है। इनकी पात्रता, बैंक खाते और आधार संख्या आदि का रिकार्ड अपडेट कर शासन को 26 जुलाई तक भेजा जाना है। पीओ डूडा ने बताया कि हमारी तैयारी लक्ष्य के सापेत्रा पात्रों का चयन करने की है। उम्मीद है तय तारीख तक पात्रों का चयन हो जाएगा।
विज्ञापन
...