{"_id":"5b0720d74f1c1ba76e8b4774","slug":"101527193815-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान माह में कहीं बवाल न करा दे बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान माह में कहीं बवाल न करा दे बिजली कटौती
Updated Fri, 25 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
रमजान माह में भरपूर बिजली आपूर्ति के दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। शहरी और इफ्तारी के वक्त हो रही बिजली कटौती से लोगों में गुस्सा है। कहीं फाल्ट तो कहीं लाइन मरम्मत के नाम पर कटौती अलग से की जा रही है। कहीं ये बिजली कटौती शहर में बवाल न करा दे।
बुधवार की रात भी आधे से ज्यादा शहर में बिजली गुल रहने से रोजेदारों ने खासी परेशानियां उठाईं। बुधवार रात तहसील स्कूल बिजली घर से ओवरलोड की वजह से कई मोहल्लों की सप्लाई बाधित हो गई थी। तहसील स्कूल, दीवान का बाजार, दौलत बाग, किसरौल, नियारियान समेत अन्य मोहल्लों में रात दस बजे से सुबह चार बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। इन मोहल्लों के लोग अंधेरे में ही अपने घरों से मस्जिदों तक पहुंचे और अंधेरे में ही वापस लौटने को मजबूर हुए। पीर का बाजार, गलशहीद और असालतपुरा में भी बुधवार रात बिजली कटौती की गई। जबकि गुरुवार दोपहर में भी भीषण गर्मी में कटौती से लोग परेशान हो गए। बिजली न होने की वजह से लोग पानी के लिए भी परेशान हो गए। अधिशासी अभियंता विकास सिंघल ने बताया कि अधिक लोड की वजह बिजली बाधित हो गई थी। बाद में बिजली आपूर्ति चालू करा दी गई।
केबिल बॉक्स फुंका, 18 गांवों में छाया अंधेरा
मुरादाबाद। चौधरपुर सब स्टेशन का केबिल बॉक्स फुंक गया। जिससे नगला बलवीर फीडर की बिजली सप्लाई बाधित होने से 18 गांवों में अंधेरा छा गया। गुरुवार सुबह चौधरपुर बिजली सब स्टेशन में अधिक लोड की वजह से केबिल बॉक्स फुंक गया था। इसके बाद से नगला बलवीर, समाथल, हाशमपुर, पैंतिया, लोधीपुर, गिदौड़ा समेत 18 गांवों में अंधेरा है। नगला बलवीर निवासी कनकपाल ने बताया कि बार बार कटौती की जा रही है। जिससे गर्मी में सभी परेशान हैं। गुरुवार सुबह से तो सप्लाई पूरी तरह से बाधित है।
विज्ञापन
ट्रांसफार्मरों की क्षमता कम, लोड अधिक
मुरादाबाद। ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के दावे तो खूब किए गए। लेकिन क्षमता नहीं बढ़ाई गई। गर्मी में अब लोड बढ़ना शुरू हुआ तो ट्रांसफार्मर जवाब देने लगे हैं।