{"_id":"5ae4dab94f1c1ba1098b7177","slug":"101524947641-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मांझे में उतरे करंट से झुलसा छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मांझे में उतरे करंट से झुलसा छात्र
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
नागफनी थानाक्षेत्र के कांठ की पुलिया के पास शनिवार को नौ साल का बच्चा चाइनीज मांझे में उतरे करंट से झुलस गया। हादसे के समय बच्चा घर के बाहर निकल रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कांठ की पुलिया मोहल्ले में महबूब का परिवार रहता है। महबूब का नौ वर्षीय बेटा अनस आलम शनिवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक पतंग उड़ती हुई उसके पास आ गई। जैसे ही बच्चे पतंग का मांझा पकड़ा। उसे जोरदार करंट लगा। जिससे वह झुलस गया। इस हादसे में मौके पर अफरातफरी मच गई। वहां कई अन्य बच्चे भी खेल रहे थे। शोर शराबा सुनकर बच्चे के परिजन घर से बाहर आ गया। वह बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।