फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   10 years child injured in gun shot

घर में घुसकर दस साल की बच्ची को गोली मारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
10 years child injured in gun shot
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र के मुंडिया घोसियान गांव निवासी शहादत की दस साल की बेटी फरीन को सोमवार देर रात गोली मार दी गई। घटना के समय वह अपनी बड़ी बहन के साथ बरामदे में चारपाई पर सो रही थी। पिता ने पड़ोसी अब्दुल हसन उर्फ लल्ला पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शहादत दूध खरीदने और बेचने का काम करते हैं। उनके चार बेटे और चार बेटियां हैं। शहादत ने बताया कि सोमवार रात सबसे छोटी बेटी फरीन अपनी बड़ी बहन समरीन के साथ बरामदे में चारपाई पर सो रही थी। बराबर वाली चारपाई पर शहादत के दो बेटे फरदीन और नईम सो रहे थे। देर रात करीब दो बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। शहादत और उनके परिजन जाग गए। तब देखा तो पड़ोसी अब्दुल हसन उर्फ लल्ला हाथ में तमंचा लेकर खड़ा था। शोर मचाने पर आरोपी तमंचा लहराते हुए मौके से भाग निकल गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी और बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद मंगलवार को चिकित्सकों ने बच्ची को मेरठ रेफर कर दिया है। चिकित्सक के मुताबिक गोली फरीन के पीठ से होते हुए शरीर में धंस गई है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। बच्ची की हालत गंभीर है। उसे मेरठ रेफर किया गया है। जांच पड़ताल में दोनों परिवारों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed