फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   10 thousand rupee thagi

फेसबुक पर मोबाइल बेचने के नाम पर युवक से साढ़े दस हजार की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
10 thousand rupee thagi
मुरादाबाद। साइबर ठग ने फेसबुक पर मोबाइल बेचने की सूचना पोस्ट कर दी। जिसके झांसे में आकर एक युवक ने साढ़े दस हजार रुपये गवां दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के गोट गांव निवासी दानिश ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर एक व्यक्ति ने पुराने मोबाइल फोन का फोटो पोस्ट किया था। दानिश ने फेसबुक पर ही दिए गए नंबर पर कॉल किया तो सामने वाले ने खुद का नाम अनिल मेहता बताया। वह बागेश्वर उत्तराखंड का निवासी है। उसने यह भी बताया कि उसके पास दो मोबाइल फोन है। इसलिए एक मोबाइल बेच रहा है। उसने मोबाइल का आठ हजार रुपये में सौदा तय किया। बाद में उसने अपने खाते में दानिश से चार बार में 10 हजार 500 रुपये डलवा लिए। अधिक पैसों के बारे में कहा कि जब मोबाइल भेजेगा तो शेष रकम भी कोरियर कर देगा। रकम लेने के बाद भी उसने मोबाइल नहीं भेजा। इसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया। कटघर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed