{"_id":"68aa2cb76edc02e6c40ae266","slug":"10-lakh-rupees-were-cheated-on-the-pretext-of-selling-agricultural-land-bilari-news-c-279-1-mo11005-110771-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: खेती की जमीन बेचने का झांसा देकर ठगे 10 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: खेती की जमीन बेचने का झांसा देकर ठगे 10 लाख रुपये
Sun, 24 Aug 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर निवासी एक व्यक्ति को खेती की जमीन बेचने का झांसा देकर एक परिवार के लोगों ने 10 लाख रुपये की ठगी कर ली। रुपये मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
नगर के मोहल्ला वार्ड 10 जमुनावाला निवासी तबरेज आलम में शनिवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसने नगर के मोहल्ला वार्ड नौ पीपलटोला निवासी एक परिवार के लोगों से उनकी खेती की जमीन का सौदा किया था। उसने उनके बैंक खाते और नगद मिलाकर उसने 10 लाख रुपये का भुगतान उन्हें कर दिया था। नवंबर 2024 तक पूरी रकम देकर भूमि का बैनामा करने की बात हुई थी। मार्च 2022 में इसका इकरार नामा भी लिख दिया गया था।
तबरेज आलम का आरोप है कि 10 लाख रुपये लेने के बाद आरोपियों की नियत बदल गई। वे अपनी जमीन को बेचने से मना करने लगे। इस पर उसने उनसे अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने टालमटोल की। इसे लेकर दो अगस्त 2025 को विधायक की मौजूदगी में पंचायत भी हुई। पंचायत में उनसे उसके पैसे वापस करने को कहा गया लेकिन उन्होंने उससे लिए गये 10 लाख रुपये नहीं लौटाए। आरोपी उसे झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दे रहे हैं। तबरेज आलम ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।