{"_id":"60e1cf858ebc3e09cb1a2307","slug":"10-5-lakh-rupees-looted-on-the-highway-from-the-merchant-of-katghar-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: कटघर के व्यापारी से हाईवे पर साढ़े दस लाख रुपये की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: कटघर के व्यापारी से हाईवे पर साढ़े दस लाख रुपये की लूट
Sun, 04 Jul 2021 08:41 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 04 Jul 2021 08:41 PM IST
सार
आरोप है कि कटघर के व्यापारी मोहम्मद इमरान अपने साथी मोहम्मद हफीज के साथ पाकबड़ा से साढ़े दस लाख रुपये की नकदी लेकर कटघर लौट रहे थे। मामला दोपहर बारह बजे के आसपास का है। इसी बीच नेशनल हाईवे पर चंदौसी रेल लाइन के पुल के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटघर थाना क्षेत्र के एक व्यापारी से हाईवे पर साढ़े दस लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने व्यापारी और उसके एक साथी से नकदी के साथ-साथ मोबाइल भी छीन लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
आरोप है कि कटघर के व्यापारी मोहम्मद इमरान अपने साथी मोहम्मद हफीज के साथ पाकबड़ा से साढ़े दस लाख रुपये की नकदी लेकर कटघर लौट रहे थे। मामला दोपहर बारह बजे के आसपास का है। इसी बीच नेशनल हाईवे पर चंदौसी रेल लाइन के पुल के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि बदमाश उनसे नकदी और मोबाइल छीनकर हाईवे पर ही फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी ने फोन पर कटघर थाने में यह सूचना दी। थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार का कहना है कि मामले में अभी कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा
विज्ञापन