फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   10.2 mm of rain, drizzle expected today

10.2 मिलीमीटर हुई बारिश, आज भी बूंदाबांदी के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
10.2 mm of rain, drizzle expected today
बारिश में भीगकर जाते लोग।अमर उजाला
मुरादाबाद। फरवरी की शुरुआत में ही मौसम का मिजाज बिगड़ रहा है। गुरुवार को झमाझम बारिश हुई। पाकबड़ा और ठाकुरद्वारा क्षेत्र में कहीं-कहीं ओले भी पड़े। मौसम विभाग ने 10.2 मिली मीटर बारिश दर्ज की है। मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को बूंदाबांदी होने के आसार व्यक्त किए हैं।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि शुक्रवार को पांच मिलीमीटर बारिश का अनुुमान है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में सिर्फ बादल ही छाए रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को दिन में धूप खिली तो शाम से कोहरा भी छा सकता है। शीतलहर चलने से गलन और ठिठुरन परेशान करेगी। डॉ. आरके सिंह का कहना है कि विभाग के पूर्वानुमान के अनुरूप प्रत्येक तीसरे और चौथे दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। हर सप्ताह हो रही बारिश की वजह से वातावरण में नमी बहुत अधिक हो गई है। पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। इसकी वजह से आने वाले दिनों में मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर भी चलेगी।
विज्ञापन

बुधवार शाम से ही मौसम बिगड़ने लगा था। बादल छाने से सर्दी का असर बढ़ गया था। गुरुवार सुबह आसमान में बिजली चमकने के साथ बादल भी खूब गरजे। इसके बाद कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हुई। दोपहर बाद तक ऐसा ही मौसम रहने से शहरवासी बेहाल हो गए। तेज हवा ने भी राहगीरों को खूब परेशान किया। दोपहिया वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार को बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 5.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में .4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम 13.2 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय वातावरण में नमी सुबह में सौ फीसदी थी जो शाम को 79 फीसदी दर्ज की गई। गुरुवार को हवा की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटा पूरब से पश्चिम दिशा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed